अल्मोड़ा बस हादसा : मृतकों की संख्या 36 तक पहुंची, मर्चुला के पास खाई में गिरी बस; PM-CM ने की मुआवजे की घोषणा

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हुई बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या 36 तक पहुंच गई है। यहां रामनगर के करीब मर्चुला के पास यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई, जिसमें करीब 55 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि 28 शव मर्चुला और 8 शव रामनगर में हैं। सभी का पोस्ट मार्टम मर्चुला में ही होगा।

उत्तराखंड में कॉर्बेट नेशनल पार्क के पास सल्ट विधानसभा क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या 36 तक पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि पौड़ी से रामनगर की ओर जा रही बास मर्चुला के पास कूपी में खाई में जा गिरी। इस बस में करीब 55 लोगों के सवार होने की जानकारी मिली है। हादसे में मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। शुरुआत में 7 लोगों के मरने की सूचना थी जो अब 36 तक पहुंच गई है।

almora accident gif

अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा

एसएसपी देवेंद्र पींचा पुलिस टीम के साथ सुबह दुर्घटना के तुरंत बाद घटनास्थल के लिए रवाना हुए। दुर्घटना मर्चुला के पास अल्मोड़ा जिले में हुई है। बता दें मर्चुला क्षेत्र रामनगर के करीब है, जो नैनीताल जिले में आता है। नैनीताल जिले की पुलिस यहां राहत व बचाव कार्य में जुटी है।

End of Feed