शहर

जम्मू-कश्मीर के डोडा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन; दो भाइयों की मौत

जम्मू कश्मीर के डोडा में एक कार गहरी खाई में गिर गई। इसमें दो भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हिकल’ (एसयूवी) के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात खेल्लानी नाले में हुए हादसे में मुकेश कुमार (29) और उसके छोटे भाई पवन कुमार (24) की मौत हो गई।

गहरी खाई में गिरा वाहन

उन्होंने बताया कि उनका वाहन पहाड़ी मार्ग से नीचे खाई में गिर गया था जिसके तुरंत बाद स्थानीय बचावकर्ताओं ने कार में सवार दोनों भाइयों को बचाने की कोशिश की लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों भाई अपने ब्रार्था-खेल्लानी निवास से पुल डोडा के लिए निकले थे लेकिन वे दुर्घटना का शिकार हो गए।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में उनका वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि शवों को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल डोडा लाया गया और उन्हें कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article