शहर

अल्मोड़ा में हुए बस हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो, यहां देखें

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां रामनगर के पास मर्चुला करीब एक बस 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अब तक 23 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। मौके पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। देखिए राहत-बचाव कार्य के वीडियो -

Image

मर्चुला में राहत व बचाव कार्य का वीडियो

Photo : Twitter

अल्मोड़ा जिले में सोमवार सुबह हुए बस हादसे में अब तक 23 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। Timesnowhindi को स्थानीय पत्रकार से जानकारी मिली है कि अब मृतकों की संख्या 36 पहुंच चुकी है। पौड़ी से रामनगर रही बस मर्चुला के पास 200 मीटर गहरी खाई में नदी के पास गिर गई। बस में 55 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। खबर मिलते ही तुरंत राहत और बचाव कार्य चलाया गया।

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में प्रवक्ता IG निलेश आनंद बर्ने ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए जानकारी दी कि अल्मोड़ा में हुए बस हादसे में मृतकों की संख्या 23 पहुंच गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि बस में 55 से ज्यादा यात्री सवार थे।

बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और घायलों को तुरंत सड़क पर लाए और इलाज के लिए रामनगर सहित नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। खबर लिखे जाने तक भी राहत और बचाव कार्य जारी था।

मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख और घायलों के लिए लाख की मुआवजा राशि की घोषणा की है। इसी के साथ उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर को इस मामले के न्यायिक जांच करने को भी कहा है।

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दु्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक-संतृप्त परिवारों को सांतवना दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि उन्हें इस हादसे के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को तेजी से राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article