अब रामलला का प्रसाद भी होगा ‘भोग सर्टिफाइड’, FSSAI ने परखी शुद्धता; चलाई खास पहल

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने राम जन्मभूमि परिसर में एक खास अभियान चलाया। इसके तहत भगवान राम को अर्पित किए जाने वाले प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विशेष ऑडिट और निरीक्षण किया गया।

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने मंदिरों में चढाए जाने वाले भोग प्रसाद की गुणवत्ता परखने के लिए एक खास पहल शुरू की है। इस पहल के तहत आज अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि परिसर में भगवान राम को अर्पित किए जाने वाले प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विशेष ऑडिट और निरीक्षण अभियान चलाया गया। खाद्य आयुक्त माणिक चंद्र सिंह ने इस बारे में जानकारी दी।

रामलला के भोग की गुणवत्ता को परखेगी FSSAI।

रामलला के भोग की गुणवत्ता को परखेगी FSSAI।

उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण(FSSAI) ‘ईट राइट’ पहल के तहत ‘भोग’(Blissful Hygienic Offering to God) कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। माणिक चंद्र सिंह के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मंदिरों में देवताओं को चढ़ाया जाने वाला प्रसाद पूरी तरह स्वच्छ,सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक हो।

End of Feed