राम मंदिर निर्माण के 150 में से 148 काम पूरे, ट्रस्ट को सौंपा गया ब्योरा, लेकिन ये बड़ा काम अभी भी बाकी

नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि विजय स्तंभ और शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि, इन दोनों स्थलों पर लैंडस्केपिंग और बागवानी से जुड़े कुछ काम अभी बाकी हैं। निर्माण समिति के सदस्य विभिन्न निर्माण स्थलों का निरीक्षण भी करेंगे।

अयोध्या में राम मंदिर परिसर के निर्माण कार्यों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने आज निर्माण कार्यों को लेकर बताया कि परिसर में कुल 150 निर्माण कार्यों में से 148 पूरे हो चुके हैं और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को इसकी पूरी जानकारी और ब्योरा सौंप दिया गया है। अब मुख्य रूप से मंदिर के बाहरी परकोटे का काम पूरा होना बाकी है।

​ayodhya ram mandir construction, ayodhya ram mandir, ram mandir ayodhya latest images, ram mandir news, ayodhya shri ram mandir

राम मंदिर निर्माण के 150 में से 148 काम पूरे।

नृपेंद्र मिश्रा ने मंदिर निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन निर्माण कार्यों की समीक्षा के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण परकोटे की छत पर वॉटर ट्रीटमेंट का काम प्रभावित हुआ है। मौसम अनुकूल होने पर इसे पूरा कर लिया जाएगा।

End of Feed