Ram Navami 2025: राम जन्मोत्सव पर बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, अयोध्या जानें से पहले चेक करें रूट मैप; जानें दर्शन की टाइमिंग

Ram Navami 2025: अयोध्या में रामनवमी के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। अयोध्या को अलग-अलग जोन में डिवाइड किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत पुलिस हाई अलर्ट पर रहेगी। राम मंदिर में दर्शन के लिए सभी विशेष पास सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक रद्द रहेंगे और आम श्रद्धालुओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Ram Navami 2025: रामनवमी के भव्य आयोजन के लिए अयोध्या में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रामनवमी रविवार को मनाई जायेगी। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि अयोध्या को अलग-अलग जोन और सेक्टर में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ की तरह ही वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा के लिए पीएसी (प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलरी) और पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा। सरयू नदी के आसपास जल पुलिस, एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) को अलर्ट पर रखा गया है।

Ayodhya Ram Mandir

अयोध्या राम मंदिर

इतने बजे तक नहीं मिलेंगे वीआईपी दर्शन

राम मंदिर में दर्शन के लिए सभी विशेष पास सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक रद्द रहेंगे और आम श्रद्धालुओं को प्राथमिकता दी जाएगी। अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि रामनवमी पर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महाकुंभ के दौरान भीड़ नियंत्रण के संबंध में किए गए नवाचारों से सीख लेकर, भीड़ को प्रबंधित करने तथा श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान करने में इसका प्रयोग किया गया है।

End of Feed