शहर

कल का मौसम 06 April 2025 : उमड़-घुमड़ कर छाएंगे बादल, बारिश के साथ आधी-ओलावृष्टि का खतरा; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 06 April 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: देशभर में मौसमी गतिविधियां मिल रही हैं। हरियाणा-पंजाब, राजस्थान, यूपी और दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी की चेतावनी है। इस बीच यूपी-बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है। पूर्वोत्तर के असम, अरुणाचल प्रदेश में आंधी गरज चमक के साथ बारिश और वज्रपात का अनुमान है। उधर, दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसमी गतिविधियां तेज हैं। कर्नाटक में प्री मानसून की गतिविधियां सक्रिय हैं। 3 अप्रैल से शुरू हुई गरज चमक के साथ बारिश अभी तक जारी है। आने वाले सप्ताह में भी प्री मानसूनी बारिश जारी रह सकती है। अगले सप्ताह तक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में आसमान पर बादल छाए रहने के साथ आकाशीय बिजली और भीषण बारिश हो सकती है। इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। उधर, गुजरात और राजस्थान में भीषण गर्मी का पूर्वानुमान है। दोनों राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने का अनुमान है। स्काईमेट के मुताबिक, गर्मी का दौर 7 और 8 अप्रैल तक बना रह सकता है। इधर, दिल्ली-एनसीआर में तेजी से पारा बढ़ेगा। तो वहीं यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। उधर, पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिसटरबेंस के सक्रिय होने से तापमान स्थिर है। लेकिन, हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिन में एक बार फिर बारिश के साथ बर्फबारी के संकेत हैं, जिससे तापमान में फिर गिरावट देखी जाएगी।

उत्तर-पश्चिम भारत में लू का अलर्ट

आईएमडी ने अगले छह दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में लू चलने और दिल्ली में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। विभाग के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों में दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश शामिल है। आईएमडी ने बताया कि इस अवधि के दौरान मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है। दिल्ली में छह या सात अप्रैल तक कुछ स्थानों पर दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। इस सप्ताह की शुरुआत में बताया था कि भारत में अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान है, साथ ही मध्य एवं पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में लू चलने का अनुमान है।

भारत में आमतौर पर अप्रैल से जून के बीच चार से सात दिन लू चलने के दर्ज किए जाते हैं। जिन राज्यों में सामान्य से अधिक लू वाले दिन रहने का अनुमान है, उनमें राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के उत्तरी हिस्से और तमिलनाडु शामिल हैं। उत्तर प्रदेश (पूर्वी क्षेत्र), झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे कुछ राज्यों में इस अवधि के दौरान 10 से 11 दिन तक लू चल सकती है।

बिहार का मौसम

बिहार में आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नालंदा, मधेपुरा, अररिया, पटना, बेगूसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, गया, शेखपुरा, खगड़िया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा समेत कई इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ आंधी और बारिश का येलो अलर्ट है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे मामूली तापमान गिरेगा।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 0.7 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वानुमान जताया कि अगले छह दिन दिल्ली में गर्म हवाएं चलेंगी और पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में कितना प्रदूषण?

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में एक्यूआई 164 दर्ज किया गया जो कि 'मध्यम' श्रेणी में आता है। आने वाले समय में प्रदूषण और भी कम होगा।

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में अगले सप्ताह से मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती है। फिलहाल, लखनऊ समेत करीब 10 जिलों में बादल छाए रहने और 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से 8 और 9 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश की आशंका जताई है।

केरल में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट'

केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद आईएमडी ने शुक्रवार शाम को राज्य के 14 जिलों में से चार जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम के लिए अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलपुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ मध्यम दर्जे की बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी होने का मतलब "बहुत भारी वर्षा" हो सकती है, जो छह सेमी से 20 सेमी तक हो सकती है।

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग ने राज्य के अनेक भागों में तीव्र गर्मी पड़ने और लू चलने की चेतावनी दी है। राज्य में इस समय अधिकतम तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में आगामी 2-3 दिन में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री और बढ़ोतरी होने की संभावना है। छह-सात अप्रैल को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में कुछ भागों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री रह सकता है।

वहीं राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं आज से ही लू (हीटवेव) चलने की संभावना है। आगामी 2-3 दिनों में 'हीटवेव' के क्षेत्र तथा तीव्रता दोनों में बढ़ोतरी होगी। छह से आठ अप्रैल के दौरान राज्य में कहीं-कहीं तेज लू चलने की चेतावनी है। इस बीच इस समय में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 37 से 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है जो सामान्य से 1 से 4 डिग्री ऊपर है। बीते चौबीस घंटे में राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 42.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है।

आंध्र प्रदेश में बारिश का अलर्ट

आंध्र प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लोगों को गरज के साथ बारिश के दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है। उधर, तेलंगाना के कई शहरों में भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा?

हिमाचल प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, 8 अप्रैल से एक बार फिर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान किन्नौर, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, चंबा, कुल्लू समेत कई इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी के संकेत हैं। 4 अप्रैल से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का अगले सप्ताह से असर देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने इस साल भीषण गर्मी का पूर्वानुमान जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर में मौसम काफी खुशनुमा है। पिछले सप्ताब तक हुई बारिश और बर्फबारी से तापमान स्थिर है। राज्य के अधितकर हिस्सों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है, जिससे कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। आईएमडी ने 9 अप्रैल से एक बार फिर बारिश होने का अनुमान जताया है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली19 °C39 °C
मुंबई 27 °C35 °C
भोपाल22 °C37 °C
जयपुर 24 °C27 °C
पटना23 °C37 °C
लखनऊ21 °C37 °C
कश्मीर4 °C17 °C
शिमला8 °C24 °C
देहरादून14 °C31 °C

कब आएगा प्री मानसून 2025

दक्षिण भारत के विभिन्न हिस्सों में अप्रैल में 3 अप्रैल से 23 अप्रैल तक प्री मॉनसून की गतिविधि देखने को मिल सकती है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल में मानसून के एक्टिव होने से करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान गरज चमक और आकाशीय बिजली गिर सकती है। पश्चिमी भारत यानी महाराष्ट्र और गुजरात के साथ पूर्वी भारत यानी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में प्री मानसून की झलक भी देखने को मिल सकती है। 5 अप्रैल से पहाड़ी राज्य कश्मीर, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से एक बार फिर बादलों की आवाजाही शुरू होगी, जिससे हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। जम्मू-कश्मीर में हल्की बर्फबारी हो सकती है। इस अवधि के दौरान दोनों हिस्सों में भारी गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दिन गर्मी से राहत और रातें काफी ठंडी होंगी।

कहां लू अलर्ट?

स्काईमेट ने बताया कि पिछले 2 से 3 दिन से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, झारखंड और गुजरात के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। ओडिशा में 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान पहुंच गया है, जो सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट है। आईएमडी ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

हीटवेव क्या है?

भीषण गर्मियों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया जाता है। हीटवेट तब होती है जब किसी खास जगह पर तीन दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान असामान्य रूप से गर्म होता है। इसे उस क्षेत्र की स्थानीय जलवायु और पिछले मौसम के संबंध में माना जाता है। इस दौरान तापमान सामान्य औसत से अधिक पहुंच जाता है तो उसे हीटवेव कहा जाता है। खासकर, मार्च से जून के दौरान और कुछ दुर्लभ मामलों में जुलाई के महीने में ये स्थिति बनती है। हीटेवव के दौरान लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने पर पानी की कमी बुखार, उल्टी, दस्त, थकान, कमजोरी इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं।

सनबर्न क्या होता है?

गर्मियों के मौसम में सनबर्न का अलर्ट रहता है। सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक होती है। चिकित्सा की भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के ज्यादा संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द होने लगता है। कुल मिलाकर स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क हो जाता है।

हॉट डे क्या होता है?

हॉट डे की स्थिति तब होती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है और न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 5 डिग्री सेल्सियस के बराबर या उससे भी अधिक होता है। इस दौरान अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर अप्रैल से जून के बीच ये स्थिति देखी जाती है। मौसम विभाग ऐसा तापमान देख हॉट डे घोषित कर देता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article