राम मंदिर चढ़ावा मामले में खुलेंगे और राज? फिर अयोध्या जाकर पूछताछ कर सकती है SIT

राम मंदिर में चढ़ावे की हेराफेरी मामले की जांच अब और तेज होती नजर आ रही है। इस मामले में गठित SIT दोबारा अयोध्या पहुंचकर ट्रस्ट से जुड़े लोगों से पूछताछ और दस्तावेजों की गहन जांच कर सकती है। वहीं पुलिस वित्तीय लेन-देन, संपत्तियों और निवेश की पड़ताल के जरिए पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Ram Mandir: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) आने वाले दिनों में फिर अयोध्या आ सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि इसके अलावा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोगों से पूछताछ भी हो सकती है। राम मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपों के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर प्रदेश सरकार ने 13 जून को लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था।

Ram Mandir Donation Row

अयोध्या राम मंदिर मामले में नया अपडेट (फोटो- PTI)

15 दिन के लिए बढ़ा था SIT का कार्यकाल

बता दें कि SIT ने 23 जून को राज्य सरकार को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी थी, जिसे पंत ने अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को सौंपा था। उस समय पंत ने कहा था कि जांच जारी है और आगे की पड़ताल पूरी होने के बाद अंतिम रिपोर्ट सौंपी जाएगी। एक जुलाई को राज्य सरकार ने जांच पूरी करने के लिए एसआईटी का कार्यकाल 15 दिन के लिए बढ़ा दिया था। सूत्रों के अनुसार, जांच के तहत एसआईटी अतिरिक्त दस्तावेजों की जांच करने और ट्रस्ट के पदाधिकारियों तथा दान प्रबंधन व्यवस्था से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ के लिए फिर अयोध्या आ सकती है।

End of Feed