पुराने सर्किल दरों पर क्यों मिले जमीन का मुआवजा, धान के वाजिब मिले दाम; धरने पर बैठे राकेश टिकैत ने रखी डिमांड

यूपी के लखनऊ में गन्ना संस्थान के गेट पर ताला लगा मिलने से नाराज किसान नेता राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की जमीन का मुआवजा 2013 की दरों से क्यों तय कर रही है।

लखनऊ में गन्ना संस्थान के गेट पर ताला लगा मिलने से नाराज किसान नेता राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। गन्ना संस्थान में शुक्रवार को किसान पंचायत होनी थी। गेट बंद होने पर टिकैत ने नाराजगी जताते हुए ऐलान किया कि जब तक गेट नहीं खुलेगा, उनका धरना जारी रहेगा। उन्होंने वर्तमान में अधिग्रहीत की जा रही जमीन का मुआवजा 2013 की सर्किल दरों के आधार पर तय किए जाने पर भी आपत्ति जताई।

Rakesh Tikait Protest Lucknow

लखनऊ में धरने पर बैठे राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि वह गेट खुलने तक मौके पर डटे रहेंगे। उन्होंने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर किसानों से धरना-प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया। टिकैत के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर स्थानीय पुलिस बल तैनात किया गया है।

End of Feed