Rajasthan Weather: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

Rajasthan Weather: राजस्थान में कल यानी शनिवार 24 अक्टूबर से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है। इसके प्रभाव में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं।

Rajasthan Weather: राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी दिनों में भी गर्मी का असर बना हुआ है। पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि कई शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी शनिवार 24 अक्टूबर से राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने की संभावना है। इसके प्रभाव से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।

Rajasthan Weather Update 23rd October

राजस्थान में कल से बारिश और ओले गिरने की संभावना

पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को भी धूप और शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

End of Feed