Rajasthan: बालोतरा में भीषण हादसा, डंपर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

राजस्थान के बालोतरा जिले में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की डंपर से टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है।

Balotra Accident News: राजस्थान के बालोतरा जिले में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और डंपर की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है।

Rajasthan Accident

बालोतरा में भीषण सड़क हादसा

जोधपुर जाते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, हादसा भाड़ियावास गांव के पास बाड़मेर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात में हुआ। स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से जोधपुर की ओर जा रही थी, तभी आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद SUV पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए। हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

End of Feed