Rajasthan Panchayat Elections 2026 : राजस्थान के 27 जिलों में पंच-सरपंच पदों के लिए 82.32% मतदान, जानें कहां पड़े सबसे ज्यादा वोट?

Rajasthan Panchayat Elections 2026 : राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए 82.32 प्रतिशत मतदान हुआ। हनुमानगढ़ में सबसे अधिक 92.05 प्रतिशत और बालोतरा में सबसे कम 64.81 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।

जयपुर : राजस्थान में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे चरण में पंच और सरपंच पदों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ, जिसमें 82.32 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। अधिकारियों ने बताया कि 27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक 46.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अपराह्न तीन बजे तक यह आंकड़ा 63.61 प्रतिशत हो गया। शाम छह बजे तक के निर्धारित समय में 82.32 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे।

Rajasthan Panchayat Elections 2026,

(सांकेतिक फोटो-Istock)

कहां सबसे अधिक मतदान

उन्होंने बताया कि इस दौरान हनुमानगढ़ की पल्लू पंचायत समिति में सबसे अधिक 92.05 प्रतिशत, जबकि बालोतरा की समदड़ी पंचायत समिति में सबसे कम 64.81 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चरण में 3,716 सरपंच और 34,218 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हुआ। यहां एक करोड़ से अधिक मतदाताओं के लिए 11,869 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

End of Feed