Rajasthan Panchayat Election 2026: पहले चरण की वोटिंग जारी, 16 जिलों में 85 लाख वोटर कर रहे मतदान

Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में आज 16 जिलों की 104 पंचायत समितियों में मतदान हो रहा है। करीब 85 लाख मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के तहत आज यानी गुरुवार 22 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। राज्य के 16 जिलों की 104 पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनने के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। गांव की सरकार चुनने के लिए करीब 85 लाख ग्रामीण मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Rajasthan Panchayat Election voting.

राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी

राज्यभर में मतदान के लिए लगभग 9800 से ज्यादा केंद्र बनाए गए हैं। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 6900 से अधिक प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

End of Feed