Rajasthan NWR: राजस्थान में रेल यात्रा से पहले ध्यान दें! ऋषिकेश-बाड़मेर समेत कई ट्रेनें लेट, इन ट्रेनों के बदले रूट

Rajasthan Railway: उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में समदड़ी-लूनी रेलखंड पर आरयूबी निर्माण कार्य के कारण 31 मई और 7 जून को भारी ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस डायवर्ट रहेगी और बाड़मेर-भगत की कोठी पैसेंजर रद्द की गई है। सफर से पहले पूरी सूची देखें।

Rajasthan Railway Update: उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में समदड़ी-लूनी रेलखंड पर कुछ दिनों में रेल यातायात व्यापक रूप से प्रभावित रहने वाला है। दूदिया और दुंदाड़ा स्टेशनों के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 231, 227 एवं 226 पर रोड अंडर ब्रिज (RUB) का निर्माण कार्य तेज गति से किया जाना है। इस परियोजना के लिए रेलवे ट्रैक पर विशेष ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते कई पैसेंजर ट्रेनों का पहिया थम गया है, जबकि लंबी दूरी की सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से ही पूरी गाइडलाइन और समय-सारणी जारी कर दी है।

Rajasthan NWR Railway

जैसलमेर-साबरमती समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें डायवर्ट (सांकेतिक चित्र)

चार पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रहेंगी रद्द

इस तकनीकी ब्लॉक के कारण भगत की कोठी और बाड़मेर के बीच चलने वाली दैनिक पैसेंजर सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। ट्रेन संख्या 74839 (भगत की कोठी-बाड़मेर पैसेंजर) ट्रेन 31 मई और 7 जून 2026 को अपने पूरे रूट पर पूरी तरह रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 74840 (बाड़मेर-भगत की कोठी पैसेंजर) ट्रेन वापसी में 1 जून और 8 जून 2026 को संचालित नहीं होगी।

End of Feed