'फिर आऊंगा, अगली बार गिफ्ट और बड़ा होगा', दामाद ने ससुर के घर पेट्रोल छिड़ककर फूंकी गाड़ियां, छोड़ा धमकी भरा पर्चा

राजस्थान के झालावाड़ के झालरापाटन में पारिवारिक विवाद के चलते एक दामाद ने पेट्रोल डालकर ससुर के घर में खड़ी दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। मौके से पुलिस को एक खौफनाक धमकी भरा पर्चा भी मिला है, जिसमें लिखा था- "अगली बार फिर आऊंगा, गिफ्ट और भी बड़ा होगा..."।

राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन से एक हैरान और डरा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दामाद ने रात के अंधेरे में अपने ही ससुर के घर को निशाना बनाया और वहां खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी दामाद मूल रूप से पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पिछले कुछ समय से उसका अपनी पत्नी के साथ गंभीर विवाद चल रहा था।

Jhalawar Crime

ससुर की चौखट पर पेट्रोल छिड़ककर भागा दामाद

इसी रंजिश और गुस्से के चलते वह पेट्रोल की बोतल लेकर सीधा अपने ससुर के घर झालरापाटन पहुंच गया। वहां मकान के अहाते में खड़ी दो गाड़ियों पर उसने पेट्रोल छिड़का और आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग और परिवार वाले बाहर भागे और किसी तरह मशक्कत करके आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों वाहन जलकर राख हो चुके थे।

End of Feed