शहर

अजमेर में 13.06 लाख के नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद; वेल्डिंग मिस्त्री निकला जाली नोटों का मास्टरमाइंड

Ajmer Crime: अजमेर पुलिस ने जाली नोटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.06 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ मास्टरमाइंड विक्रम जोन को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाजार में नोट खपाने की फिराक में था।

Image

छपी हुई शीटों से तैयार हो रहे थे नकली नोट

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Crime: राजस्थान की अजमेर जिला पुलिस ने जाली नोटों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अजमेर की गंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नकली नोट तैयार करने और उन्हें बाजार में खपाने वाले एक शातिर मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 13 लाख 6 हजार रुपये के नकली नोट और नोटों की प्रिंटिंग में इस्तेमाल होने वाली प्रिंटेड शीटें बरामद की हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रिंस हिल्स कॉलोनी, बड़ी नागफणी (अजमेर) निवासी विक्रम जोन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में वेल्डिंग मिस्त्री के रूप में काम कर चुका है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह सुबह-सुबह बाजार में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर इन जाली नोटों को सप्लाई करने की फिराक में था।

घी मंडी में घेराबंदी, बैग से निकले नोट

यह पूरी कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस (अजमेर रेंज) राजेंद्र सिंह और जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ और CO दरगाह लक्ष्मण राम चौधरी के मार्गदर्शन में गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

गंज थाना पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि आरोपी विक्रम जोन घी मंडी स्थित एक सरकारी स्कूल के पास आसमानी रंग का बैग लेकर संदिग्ध रूप से खड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया। जब उसके बैग की तलाशी ली गई, तो पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। बैग के अंदर से 500-500 रुपये के भारी मात्रा में नकली नोट और छपी हुई प्रिंटेड शीटें बरामद हुईं, जिनकी अंकित कीमत 13.06 लाख रुपये थी।

BNS के तहत मामला दर्ज

पूछताछ के दौरान आरोपी विक्रम ने कबूल किया कि बरामद नोट जाली हैं। गंज थाना पुलिस ने नोटों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 178, 179 और 180 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जांच कर रहे दरगाह थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी ने बताया कि दरगाह क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गठित विशेष टीम ने आरोपी विक्रम को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लगभग 13 लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब गहराई से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क के तार कहां-कहां जुड़े हैं और आरोपी इन नकली नोटों की छपाई कहां कर रहा था।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: प्लेस्कूल में साढ़े तीन साल के मासूम के साथ हैवानियत; स्कूल डायरेक्टर-प्रिंसिपल समेत 4 पर POCSO के तहत FIR

Delhi News: प्लेस्कूल में साढ़े तीन साल के मासूम के साथ हैवानियत; स्कूल डायरेक्टर-प्रिंसिपल समेत 4 पर POCSO के तहत FIR

Thane News: ठाणे के आश्रम स्कूल में हैवानियत, 22 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में रसोइया गिरफ्तार; पहले भी दर्ज था POCSO केस

Thane News: ठाणे के आश्रम स्कूल में हैवानियत, 22 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में रसोइया गिरफ्तार; पहले भी दर्ज था POCSO केस

ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक: मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 10 करोड़ का सोना जब्त; 6 गिरफ्तार

ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक: मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 10 करोड़ का सोना जब्त; 6 गिरफ्तार

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून हुआ मेहरबान, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून हुआ मेहरबान, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

उज्जैन में मिलावटी घी के खेल का भंडाफोड़...रत्नागिरी, मिल्क क्रीम और नंद कृष्णा ब्रांड के सैंपल जांच में असुरक्षित

उज्जैन में मिलावटी घी के खेल का भंडाफोड़...रत्नागिरी, मिल्क क्रीम और नंद कृष्णा ब्रांड के सैंपल जांच में असुरक्षित