Rajasthan Weather: राजस्थान पर मानसून मेहरबान, उदयपुर में सीजन की सबसे तेज बारिश; आज पूरे राज्य में अलर्ट

Rajasthan Weather: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो चुका है। उदयपुर में आज सीजन की सबसे तेज बारिश हुई। आज कई जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है।

Rajasthan Weather: लगभग 2 हफ्ते के ब्रेक के बाद राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो चुका है। सोमवार से ही राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक्टिव हुआ है। आज यानी बुधवार 22 जुलाई को मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य के चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और शेष सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Rajasthan Weather Update 22nd July

राजस्थान में आज भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon की इस सक्रियता का सबसे बड़ा असर उदयपुर में देखने को मिल रहा है। शहर में आज सुबह लगभग एक घंटे तक हुई तेज बारिश को इस सीजन की सबसे तेज बारिश माना जा रहा है। लगातार बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, पाली, अजमेर और अन्य जिलों में भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है।

End of Feed