'पीएम मोदी तेल बचाने को कह रहे हैं और तुम कार में AC चलाकर बैठे हो', पुलिस जवान पर सख्त हुए मंत्री, वीडियो वायरल

Rajasthan Minister Sanjay Sharma Viral Video: बैठक खत्म होने के बाद जब मंत्री बाहर निकले और अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ रहे थे, तभी उनकी नजर वहां खड़ी एक अन्य सरकारी गाड़ी पर पड़ी। फिर आगे क्या हुआ? पढ़ें

Forest Minister Sanjay Sharma Action News: राजस्थान सरकार के वन मंत्री और सीकर जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपने कड़े और बेबाक फैसलों के लिए जाने जाने वाले मंत्री जी का इस बार एक पुलिस जवान को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाने का मामला सामने आया है। दरअसल, वीआईपी ड्यूटी (VIP Duty) में तैनात एक पुलिसकर्मी को सरकारी गाड़ी में आराम से एसी (AC) चलाकर बैठे रहना भारी पड़ गया। मंत्री की इस सख्त कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'पीएम मोदी तेल बचाने को कह रहे हैं और तुम कार में AC चलाकर बैठे हो', पुलिस जवान पर सख्त हुए मंत्री, वीडियो वायरल

'पीएम मोदी तेल बचाने को कह रहे हैं और तुम कार में AC चलाकर बैठे हो', पुलिस जवान पर सख्त हुए मंत्री, वीडियो वायरल

बैठक खत्म कर बाहर निकले, तो खुली पोल

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रभारी मंत्री संजय शर्मा बुधवार को सीकर जिले में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। बैठक खत्म होने के बाद जब मंत्री बाहर निकले और अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ रहे थे, तभी उनकी नजर वहां खड़ी एक अन्य सरकारी गाड़ी पर पड़ी। गाड़ी के सभी शीशे पूरी तरह बंद थे और अंदर एक पुलिस जवान बैठा हुआ था।

End of Feed