Rajasthan Weather: होली तक गर्मी से तपने लगेगा राजस्थान, दो दिन आसमान में बादलों का डेरा, जानें बारिश होगी या नहीं?

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23 Feb 2026: राजस्थान में इस बार तेजी से गर्मी बढ़ने की संभावना है। होली के आसपास तेज धूप पड़ने का पूर्वानुमान है। फिलहाल दो दिन बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। इस दौरान बारिश होगी या नहीं, आइए जानते हैं।

राजस्थान में आज का मौसम (23 Feb 2026): राजस्थान में मौसम तेजी से बदल रहा है। सर्दी विदा होने के साथ ही अब गर्मी का आगमन तेजी से हो रहा है। इस बार राज्य में सबसे पहले गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जिसकी वजह कम पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहना और बारिश की कमी है। जिसके कारण मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि होली के आसपास राजस्थान में तेज गर्मी पड़ सकती है। इस दौरान कुछ शहरों में दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उसके पार पहुंच सकता है। फिलहाल राजस्थान में अगले दो दिन मौसम में हल्का बदलाव होने की संभावना है। इस दौरान हल्के बादल आसमान में देखने को मिल सकते हैं।

Rajasthan Weather

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। कल यानी मंगलवार को भी बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले एक सप्ताह तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। जयपुर, बीकानेर, अजमेर, जोधपुर और भरतपुर संभाग में दिन के समय तेज धूप निकली रहेगी। जिससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री या उसके ऊपर दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed