शहर

मौसम 23 February 2026 : आंधी-तूफान, बारिश करेगी अटैक, फरवरी में गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड! 4 दिन IMD का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam 23 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान पहाड़ों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके असर से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों पर बारिश एंव बर्फबारी हो सकती है। उधर, मध्य भारत से लेकर दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले 4 दिन तक आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, उत्तर भारत में फरवरी में ही गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : देश के पूर्वी और दक्षिणी भाग एक बार फिर बारिश की गिरफ्त में आने वाले हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 फरवरी से बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों पर बादलों की आवाजाही जारी है और कहीं-कहीं तूफानी हवाओं के साथ छिटपुट बारिश जारी है। इस दौरान आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि का खतरा जताया गया है। फिलहाल, पिछले कई दिनों से आंधीनुमा हवाओं के बीच तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी भागों पर बादल बरस रहे हैं। आईएमडी ने अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों पर बादल छाएंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी मौसम को खराब करेगी, जिससे न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है और लोगों को सर्दी महसूस होगी। वहीं, समूचे उत्तर भारत में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि, अभी सुबह और रात में गुलाबी सर्दी का एहसास होता रहेगा।

मध्य प्रदेश का मौसम कैसा है

मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की एक्टिविटी के कारण अगले कुछ घंटों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है फरवरी माह में चौथी बार बारिश के संकेत मिल रहे हैं। खासकर, डिंडौरी समेत 7 जिलों में आंधीनुमा हवाओं के साथ तेज पानी गिरने का अनुमान है। हलाांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान 15 से अधिक जिलों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई। मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, जिससे मौसम काफी सुहावना होगा। हालांकि, राज्य में गर्मी की दस्तक हो गई है।

23 फरवरी सोमवार का तापमान

शहर का नाम न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली14°C28°C
जयपुर 16°C28°C
चंडीगढ़13°C26°C
मुंबई24°C31°C
भोपाल17°C31°C
लखनऊ14°C28°C
पटना15°C28°C
कोलकाता20°C32°C
देहरादून10°C20°C
शिमला6°C17°C
कश्मीर2°C12°C

दिल्ली कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ है और चटख धूप निकलने से दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया है। फिलहाल, आईएमडी ने अगले कुछ दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, सुबह और रात में गुलाबी सर्दी ने मौसम को सुहावना बना रखा है। अब हवाओं की गति बढ़ने से धीरे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 से नीचे पहुंचने का अनुमान है, जिससे प्रदूषण से मामूली राहत की उम्मीद है। सीपीसीबी के आंकड़ों पर नजर डालें तो शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

राजस्थान में कल मौसम

राजस्थान में बदलते मौसम ने गर्मी बढ़ा दी है। अधिकांस हिस्सों पर दिन का तापमान बढ़ने से बेहद गर्म मौसम का अनुमान लग रहा है। हालांकि, अभी सुबह और शाम गुलाबी सर्दी से मौसम काफी सुहावना प्रतीत हो रहा है। आईएमडी ने बाड़मेर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की बात कही है। मौसम केंद्र के मुताबिक, रविवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 28, बाड़मेर में 34 डिग्री, फलोदी में 31.4 डिग्री, जालोर में 31.5 डिग्री, जोधपुर में 31.2 डिग्री और जैसलमेर में 30.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 10 डिग्री पहुंच गया। फिलहाल, बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन बादलों की आवाजाही हो सकती है।

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में 23 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का आंशिक असर दिखाई दे सकता है, जिससे 4 जिलों उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर पिथौरागढ़ में बादलों की आवाजाही रहेगी और हल्की बारिश के साथ बर्फ गिर सकती है। सोमवार और मंगलवार को 3000 से अधिक ऊंचाई पर बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, गंगोत्री में बर्फबारी में न्यूनतम तापमान -19 और अधिकतम -9 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, जबकि, बद्रीनाथ में -18 डिग्री, हेमकुंड साहिब में -17, केदारनाथ में -11, यमुनोत्री में -10 और हर्षिल वैली में माइनस 17 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है, जिससे बर्फीली हवाओं के झोंकों से कोल्ड डे बना हुआ है और लोगों को प्रचंड ठंड का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मैदानी जिलों में गर्मी के संकेत मिलने लगे हैं।

हिमाचल प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की संभावना है, जो बेहद कमजोर होगा, जिसके प्रभाव से बादलों की आवाजाही शुरू होगी और हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने का अनुमान है। हालांकि, ये अलर्ट अधिकतम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए घोषित है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और मनाली समेत कुछ पर्वतीय हिस्सों पर बर्फबारी और बारिश हो सकती है, जिससे न्यूनतम तापमान में मामूली कमी आएगी और लोगों को अभी कड़ाके की ठंडक का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल, शिमला समेत कई जिलों में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है और मैदानी जिलों में आसमान साफ है।

कश्मीर में कैसा है मौसम

जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी के बीच गर्मी के आने के संकेत मिलने लगे है। हालांकि, घाटी में अभी तापमान बेहद नीचे है, जिससे कोल्ड डे की स्थिति है। आईएमडी के मुताबिक, श्रीनगर शहर में फरवरी महीने का अब तक का दिन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। घाटी के कुछ मौसम केंद्रों में फरवरी महीने का रिकॉर्ड तोड़ अधिकतम तापमान औसत से 9.5 से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान इस समय के सामान्य तापमान से 10 डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, 27 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आने की संभावना है, जिसके बाद बारिश एंव बर्फबारी का अलर्ट है। फिलहाल, गुलमर्ग, सोनमर्ग, कोकरनाग, पहलगाम, अनंतनाग समेत कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस या माइनस में रिकॉर्ड किया जा रहा है।

दक्षिण भारत में आंधी-तूफान, बारिश का अलर्ट

मध्य और दक्षिण भारत साइक्लोनिक सर्कुलेशन की चपेट है, जिस कारण मौसमी गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 90 से अधिक घंटे तक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में रुक-रुक कर आंधी तूफान के साथ भारी बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। वहीं, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। आईएमडी ने बेमौसम बारिश को प्री मानसून का संकेत करार दिया है। फिलहाल, अगले 4 दिन तक तिरुवंतपुरम, पलक्कड़, टोंडी, त्रिशूर, अलाप्पुझा, तूतीकोरिन, अतिरामपट्टिनन, पलायनकोट्टई, पंबन, कोट्टायन और कोचीन में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली एवं ओलावृष्टि का खतरा रहने का अलर्ट है। दक्षिण में जहां मौसम साफ वहां गर्मी से हालत खराब शुरू हो गई है।

गर्मी कहां पड़ रही

देश के अधिकांश भागों पर तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि, अभी भी हिमालयी राज्यों पर बर्फबारी से मौसम सर्द है, लेकिन उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। लिहाजा, अगले सप्ताह तक मौसम काफी गर्म महसूस होगा। फिलहाल, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश भागों पर गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। जल्द ही कुछ राज्यों में लू और सनबर्न का अलर्ट जारी हो सकता है।

सनबर्न क्या होता है?

गर्मी का सीजन शुरू होने के संकेत मिलने लगे है। लिहाजा गर्मियों के सीजन से बचाव के लिए सनबर्न का अलर्ट जारी किया जाता है। दरअसल, एक्सपर्ट के मुताबिक, सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक माना जाता है। चिकित्सीय भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के अधिक संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द महसूस होता है। यानी की अधिकांश केस में स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क प्रतीत होता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमार author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article