राजस्थान का मौसम (27 May 2026) Rajasthan Weather Today: नौतपा में तप रहे श्रीगंगानगर का पारा 47 पार, अगले 36 घंटे में होगी झमाझम बारिश

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27 May 2026: राजस्थान में इन दिनों नौतपा के दौरान प्रचंड गर्मी और Heatwave का प्रकोप जारी है। मंगलवार को श्रीगंगानगर में पारा 47 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने गुरुवार 28 मई से कई जिलों में बारिश का अलर्ट दिया है।

राजस्थान में आज का मौसम (Rajasthan Weather Today 27 May 2026): प्रचंड गर्मी से इन दिनों देश के अन्य हिस्सों की तरह राजस्थान के शहरों का भी भीषण गर्मी का दौर जारी है। सोमवार से शुरू हुए नौतपा में राजस्थान के तमाम शहर बुरी तरह से तप रहे हैं। प्रचंड गर्मी और सीवियर Heatwave ने यहां जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। कल यानी मंगलवार को राज्य का सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बीकानेर, फलोदी, जैसलमेर, कोटा और बाड़मेर सहित कई जिले लू की चपेट में रहे और यहां झुलसा देने वाली गर्म हवाओं से लोग दिनभर बेहाल रहे। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार 27 मई के लिए पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि कल यानी गुरुवार 28 मई से 30 मई के बीच कई इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना है और इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan Weather today 27th May

राजस्थान में प्रचंड गर्मी के बीच इस जिले में हुई झमाझम बारिश

मंगलवार को उत्तर-पश्चिम राजस्थान में गर्मी का सबसे अधिक असर देखने को मिला। श्रीगंगानगर में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि बीकानेर और फलोदी में 46 डिग्री, जैसलमेर में 45.6 डिग्री, कोटा में 45.4 डिग्री, बाड़मेर में 44.4 डिग्री, अलवर और चित्तौड़गढ़ में 44.2 डिग्री, पिलानी में 44.9 डिग्री तथा चूरू में 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया था।

End of Feed