शहर

राजस्थान का मौसम (20 April 2026) Rajasthan Weather Today: जयपुर सहित 6 जिलों में लू का अलर्ट, 23 अप्रैल तक राहत नहीं

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20 April 2026: मौसम विभाग ने राजस्थान में 23 अप्रैल तक लू की चेतावनी दी है। इस दौरान तापमान में 4°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

Image

राजस्थान के 6 जिलों में आज लू की चेतावनी

Rajasthan Weather Today राजस्थान में आज का मौसम (20 April 2026): राजस्थान में 23 अप्रैल तक मौसम का मिजाज काफी ज्यादा सख्त रहने वाला है। भारत मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में लू का प्रकोप बढ़ने की संभावना है और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इससे आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज यानी सोमवार 20 अप्रैल को राजधानी जयपुर सहित 6 जिलों में Heatwave का येलो अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में इस हफ्ते भीषण लू चलने की चेतावनी दी गई है।

सामान्य से ज्यादा तापमान रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में रविवार 19 अप्रैल से 23 अप्रैल तक हीटवेव यानी लू चलने की प्रबल संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में आज यानी सोमवार 20 से 23 अप्रैल तक भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिलेगा। इन दिनों दिन के समय तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रह सकता है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

हीटवेव के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें

जानकारों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी और लू के कारण राज्य में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और थकान जैसी परेशानियां इस दौरान आम हो सकती हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को इस दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने और जरूरी होने पर धूप से बचाव के लिए टोपी या छाते का इस्तेमाल करने की भी सलाह भी दी गई है।

राजस्थान में आने वाले दिनों में गर्मी का यह दौर और तेज हो सकता है, जिससे न सिर्फ जनजीवन प्रभावित होगा, बल्कि बिजली और पानी की मांग भी बढ़ने की संभावना है। प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article