Rajasthan DA Hike: होली से पहले सरकारी कर्मियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में वृद्धि का CM ने किया ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2024, 11:05 AM IST

Rajasthan DA Hike: होली से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में सरकारी कर्मियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत वृद्धि करने का फैसला लिया गया है।

Rajasthan DA Hike: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सरकारी कर्मियों और पेंशनर्स के लिए कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं। होली से पहले राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मियों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि करने का ऐलान किया है। महंगाई भत्ते में वृद्धि होने से प्रदेश के 8 लाख कर्मचारी एवं 4 लाख 40 हजार पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।

Rajasthan CM

सरकारी कर्मियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि का CM ने किया ऐलान

बैठक के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ. प्रेमचन्द्र बैरवा के साथ पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने सरकारी कर्मियों एवं पेंशनर्स को समर्थन देने के लिए केन्द्र सरकार के अनुरूप मंहगाई भत्ते में 4 प्रतिशत वृद्धि करने का फैसला लिया है। इससे मंहगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा।

End of Feed