राजस्थान में अपराध पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, IG-SP होंगे जवाबदेह; जीरो-टॉलरेंस नीति लागू

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले में अपराध होने पर संबंधित आईजी और एसपी जवाबदेह होंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में बढ़ते अपराधों पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि अब किसी भी जिले में अपराध होने पर संबंधित आईजी (IG) और एसपी (SP) सीधे तौर पर जवाबदेह और जिम्मेदार होंगे। राज्य सरकार अपराध के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर काम करेगी।

Bhajanlal.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (File Photo)

अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति

सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर कानून-व्यवस्था को लेकर एक हाई-लेवल मीटिंग हुई। जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि सिर्फ अपराधियों की गिरफ्तारी ही काफी नहीं है, बल्कि संगठित अपराध, ड्रग तस्करी और साइबर क्राइम से जुड़े पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करना जरूरी है।

End of Feed