मालीडीह के फूलों से महक रहे हैं मुम्बई, बेंगलुरु, महासमुंद में हो रही है गुलाब, झरबेरा व सेवंती की खेती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2023, 09:52 PM IST

छत्तीसगढ़ के महासमुंद के मालीडीह में युवा किसान अमर चंद्राकर जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं वो गुलाब, झरबेरा व सेवंती फूलों की व्यावसायिक खेती रहे हैं।

जेहन में किसी फूल का ख्याल आते ही उसकी महक से मन भर जाता है। लेकिन उसकी महक से यदि धन भी मिलने लगे तो समझिए जिंदगी ही महकने लग जाती है। महासमुंद अंतर्गत ग्राम मालीडीह एक छोटा सा गांव है। यहां के किसान श्री अरूण चंद्रकार वैसे तो एक परम्परागत किसान है, लेकिन कुछ साल पहले प्रायोगिक तौर पर कुछ अलग करने की सोची और फूलों की खेती की तरफ हाथ अजमाया। उद्यान विभाग के अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर गुलाब की खेती करना प्रारम्भ किया। शुरुआत में 400×400 वर्ग मीटर क्षेत्र में गुलाब के पौधे लगाए।

इसके लिए उद्यानिकी विभाग से पॉली हाऊस योजना का लाभ भी लिया। उनके पुत्र अमर चंद्राकर ने भी पिताजी के कार्य को आगे बढ़ाते हुए आवश्यक मार्गदर्शन और प्रशिक्षण लेकर इस खेती को व्यावसायिक रूप देकर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

End of Feed