रायपुर

रायपुर में बड़ी लापरवाही, अस्पताल में शव रखकर भूला प्रशासन; 1000 दिन बाद अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रायपुर में 1000 दिन बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां साढ़े तीन साल बाद तीन शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। दरअसल, मामला कोविड काल का है। आज से साढ़े तीन साल पहले कोविड-19 से मरे तीन व्यक्तियों के शव छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा हॉस्पिटल (बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर अस्पताल) रखे गए थे। 2020 में इन तीनों की मौत के बाद इनके परिजनों ने कोई खोज खबर नहीं ली और प्रशासन भी भूल गया, जब ये बात मीडिया में आई तो प्रशासन की नींद खुली और करीब 1000 दिन बाद तीनों शव का अंतिम संस्कार हुआ।

कोविड से हुई थी मौत

बता दें कि इन शवों की हालत इतनी बदतर हो चुकी थी कि ये कंकाल में बदल चुके थे। बताया जा रहा है कि जब ये बात मीडिया में उठाई गई तो अस्पताल प्रशासन ने सुध ली और इन तीनों शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। जानकारी के अनुसार, इन तीनों की मौत कोविड-19 से 2020 में हुई थी और शवों को पीपीई किट में बंद करके रख दिया गया था। इसकी हालत काफी ज्यादा खराब हो चुकी थी। यहां तक कि देखकर पहचान पाना मुश्किल था कि शव के लिंग क्या है।

शव का नहीं हुआ था पोस्टमार्टम

हैरानी की बात तो ये है कि इन शवों का पोस्टमार्टम तक नहीं हुआ था। ये भी एक सवाल है कि आखिर इन शवों का पोस्टमार्टम क्यों नहीं हुआ। इस पर अधिकारियों ने बताया कि मजिस्ट्रेट की अनुमति नहीं मिलने के कारण इनका पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। इधर, जब पीपीई किट को खोला गया तो पर्ची के आधार पर पता चला कि तीनों शवों में से एक शव किसी महिला का है और बाकी दो शव पुरुष के हैं।

1000 दिन बाद अंतिम संस्कार

बता दें कि इन शवों के बारे में जानकारी निकालकर परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद गुरुवार को इन शवों का करीब 1000 दिन बाद अंतिम संस्कार किया गया। शव की पहचान जवार सिंह, दुकलहीन बाई और पंकज सिंह के तौर पर की गई। हालांकि जवार सिंह और दुकलहीन बाई के परिजनों ने कहा कि उन्होंने उन दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया है। ऐसे में फिर से सवाल उठता है कि ये शव किसके थे।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article