रायपुर

Raipur News: बिजली विभाग के दफ्तर में लगी भीषण आग, आसमान छू रही लपटें

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2024, 06:56 PM IST

रायपुर में शुक्रवार को बिजली विभाग के दफ्तर में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया। आग लगने के बाद दफ्तर खाली करवा दिया गया।

Image

रायपुर में लगी आग।

Photo : ANI

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के रायपुर क्षेत्र के विद्युत उपकरण भंडार केंद्र में रखे ट्रांसफार्मरों में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भंडार केंद्र से निकलता धुंआ दूर तक दिखाई दे रहा था।

कई ट्रांसफार्मर जले

जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के गुढ़ियारी इलाके में आज दोपहर खुले में रखे बिजली के उपकरणों, जिसमें ज्यादातर ट्रांसफार्मर हैं में आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए 10 से अधिक दमकल गाड़ियों को लगाया गया है तथा करीब के उद्योगों से और अधिक दमकल गाड़ियां बुलाई गई हैं।

लोगों को निकाला गया बाहर

बता दें कि आग और धुएं से बचाव के लिए भंडार केंद्र के करीब रहने वाले लोगों को हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।

मौके पर अधिकारी मौजूद

उन्होंने बताया कि पास में ही एक पावर सबस्टेशन स्थित है जहां से इलाके में बिजली की आपूर्ति की जाती है। कोशिश की जा रही है कि आग को वहां तक पहुंचने से रोका जाए। अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article