Naxal: बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एक इनामी नक्सली समेत 9 माओवादी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक इनामी नक्सली समेत नौ माओवादियों को गिरफ्तार किया है।

बीजापुर: छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाकों में इन दिनों सुरक्षाबलों ने कड़ी चौकसी रखते हुए सफल ऑपरेशन किए हैं। शुक्रवार को बीजापुर में सुरक्षा बलों ने एक इनामी नक्सली समेत नौ माओवादियों को गिरफ्तार किया है। एक साथ इतने माओवादियों की गिरफ्तारी से नक्सलियों में हड़कंप है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में बासागुड़ा, उसूर और तर्रेम थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई कर सुरक्षा बलों ने नौ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Maoist-Naxalite arrested

बीजापुर में माओवादी गिरफ्तार

सीआरपीएफ- कोबरा बटालियन ने किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र में आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था जिस दौरान सुरक्षा बलों ने पुसबाका गांव के जंगल से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में से उसूर एलओएस के सदस्य राजू ओयाम (29) के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम है।

End of Feed