'सुरक्षाबलों की बहादुरी को नमन', CM विष्णुदेव साय बोले- छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त होने की दिशा में बढ़ रहा आगे

Sukma Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए। इस ऑपरेशन में 2 जवान भी घायल हुए। सुरक्षा बलों के इस सफल अभियान की तारीफ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी की है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के नासूर को खत्म करने की दिशा में छत्तीसगढ़ के बढ़ते कदम।

Sukma Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए। इस ऑपरेशन में 2 जवान भी घायल हुए। सुरक्षा बलों के इस सफल अभियान की तारीफ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी की है। उन्होंने इसे नक्सलवाद के खात्मे की ओर बढ़ता कदम बताया है।

Vishnu Deo Sai

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (फोटो साभार :@vishnudsai)

CM विष्णुदेव साय ने क्या कुछ कहा?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "नक्सलवाद के नासूर को खत्म करने की दिशा में छत्तीसगढ़ के बढ़ते कदम। सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ आज जारी मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में डीआरजी के 2 जवान के घायल होने की खबर है। ईश्वर से शीघ्रातिशीघ्र उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

End of Feed