रायपुर

छत्तीसगढ़ में एनकाउंटर से दहशत में नक्सली! दंतेवाड़ा में 15 नक्सलियों ने किया सरेंडर; अब मिलेंगी ये सुविधाएं

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। ऐसे में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रखा है जिसकी वजह से नक्सली दहशत में हैं और अब पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं। हाल ही में दंतेवाड़ा में 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Image

दंतेवाड़ा नक्सली सरेंडर

Photo : ANI

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। ऐसे में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रखा है जिसकी वजह से नक्सली दहशत में हैं और अब पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं। हाल ही में दंतेवाड़ा में 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

दंतेवाड़ा के एसपी स्मृति राजनाला ने कहा, "...दंतेवाड़ा पुलिस के सामने 15 नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण किया है... आज आत्मसमर्पण करने वाले इन सभी 15 नक्सलियों को राज्य सरकार की सभी सुविधाएं दी जाएंगी..."

15 नक्सलियों का आत्मसमर्पण कराने में मुख्य भूमिका RFT (खुफिया शाखा) दंतेवाड़ा और सीआरपीएफ की 111वीं, 195वीं, 230वीं और 231वीं बटालियनों सहित सुरक्षा बलों ने निभाई। मुख्य धारा में वापस लौटे 15 नक्सलियों को 25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण, कृषि भूमि, मुआवजा इत्यादि मुहैया कराया जाएगा। अब तक दंतेवाड़ा में 221 इनामी नक्सलियों समेत कुल 927 लोगों ने आत्मसमर्पण किया है।

दो मुठभेड़ों में 18 नक्सली ढेर

सुकमा और बीजापुर जिलों में सुरक्षाबलों ने शनिवार को दो मुठभेड़ों में 11 महिलाओं समेत 18 नक्सलियों को मार गिराया। यह दोनों मुठभेड़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ की यात्रा के एक दिन पहले हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सुकमा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि मारे गये नक्सलियों में 25 लाख रुपये का ईनामी नक्सली दरभा डिवीजन सचिव कुहड़ामी जगदीश उर्फ बुधरा भी शामिल है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article