हड़ताल खत्म करने के बाद CM बघेल से मिले हेल्थ फेडरेशन के प्रतिनिधि, मांगों पर मुख्यमंत्री करेंगे विचार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2023, 04:02 PM IST

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान अवगत कराया कि राज्य में मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारी हित में लिए जा रहे निरंतर फैसलों और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए फेडरेशन द्वारा जारी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की गई है।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन द्वारा 21 अगस्त से जारी प्रांतव्यापी हड़ताल की समाप्ति के बाद उनके प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।

Bhupesh Baghel

CM बघेल को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते।

मांगों का ज्ञापन सीएम को सौंपा

छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान अवगत कराया कि राज्य में मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारी हित में लिए जा रहे निरंतर फैसलों और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए फेडरेशन द्वारा जारी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की गई है। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

End of Feed