Raipur news: जब स्कूल स्कूल यूनिफॉर्म में टीचर पहुंची स्कूल, हैरान रह गए बच्चे

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 20, 2023, 01:16 PM IST

Raipur news: कई वाक्ये हर किसी को रोमांचित कर देने वाले होते हैं और बच्चों के बीच की बात हो तो उसके कहने ही क्या। छत्तीसगढ़ के रायपुर के एक सरकारी स्कूल के एक नजारे ने बच्चों को रोमांच के समुंदर में गोते लगवा दिए। ऐसा इसलिए क्योंकि शिक्षिका ही बच्चों की यूनिफॉर्म में स्कूल आती हैं।

रायपुर: कई वाक्ये हर किसी को रोमांचित कर देने वाले होते हैं और बच्चों के बीच की बात हो तो उसके कहने ही क्या। छत्तीसगढ़ के रायपुर के एक सरकारी स्कूल के एक नजारे ने बच्चों को रोमांच के समुंदर में गोते लगवा दिए। ऐसा इसलिए क्योंकि शिक्षिका ही बच्चों की यूनिफॉर्म में स्कूल आती हैं।

Raipur school

रायपुर स्कूल

राजधानी रायपुर के रामनगर स्थित शासकीय गोकुलराम वर्मा प्राथमिक स्कूल शिक्षिका जान्हवी यदु ने एक अभिनव पहल की। वे बच्चों की यूनिफॉर्म में स्कूल पहुंची। शिक्षिका को स्कूल यूनिफार्म में देख कर बच्चे बहुत खुश हुए। नए रूप में शिक्षिका को देखकर बच्चों ने पढ़ाई में अधिक उत्साह दिखाया। बच्चों को लगा कि शिक्षिका उनकी एक अच्छी मित्र और मार्गदर्शक हैं। सोशल मीडिया में इसकी बड़ी चर्चा हो रही है। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और उनमें अनुशासन का भाव जगाने के उद्देश्य से शिक्षिका जान्हवी यदु ने स्कूली बच्चों जैसा स्कूल यूनिफार्म पहन कर आना शुरू किया।

End of Feed