Chhattisgarh Encounter: बीजापुर में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़, 2 पुलिसकर्मी घायल

Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के दो जवान घायल हो गए। इस दौरान कई नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है।

Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जिसमें दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए रायपुर भेजा जा रहा है। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी संभावना है।

bijapur naxal encounter

सांकेतिक फोटो

रुक-रुक कर जारी मुठभेड़

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि गंगालूर क्षेत्र में डीआरजी के दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए सोमवार को रवाना किया गया था और दल के मंगलवार को क्षेत्र में पहुंचने के बाद से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर लगातार मुठभेड़ जारी है।

End of Feed