छत्तीसगढ़ वालों के लिए अच्छी खबर.. आज से घटा पेट्रोल का रेट, 1 रुपया लीटर हुआ सस्ता

Petrol Price in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में पेट्रोल प्रति लीटर 1 रुपए सस्ता करने की घोषणा की है। जिसके बाद अब पेट्रोल का रेट करीब 100.42 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Petrol Price in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। प्रदेश में आज से पेट्रोल की कीमत में कटौती हुई है। पेट्रोल का रेट 1 रुपया लीटर सस्ता हुआ है। नए रेट 31 मार्च को आधी रात से लागू हुआ है। पेट्रोल के दाम कम होने से आम लोगों को काफी फायदा होगा और उनकी जेब पर थोड़ा कम बोझ पड़ेगा।

petrol

सांकेतिक फोटो

अब पेट्रोल का रेट 100.42 रुपए प्रति लीटर

राज्य सरकार ने नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में पेट्रोल प्रति लीटर 1 रुपए सस्ता करने की घोषणा की। जिसके बाद रायपुर में अब पेट्रोल की कीमत करीब 100.42 रुपए प्रति लीटर हो गई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने VAT में कटौती की है। जिससे राज्य के लोगों को पेट्रोल 1 अप्रैल से एक रुपये सस्ता मिलेगा।

End of Feed