रायपुर

Chhattisgarh: नक्सलियों के सामने दो ही रास्ते-सरेंडर करो या मारे जाओ; एनकाउंटर जारी, महिला नक्सली की मिली डेड बॉडी

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादियों को घेर लिया है और एनकाउंटर जारी है। इस एनकाउंटर के दौरान एक महिला नक्सली की लाश मिली है।

Image

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी (फाइल फोटो)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान
  • दंतेवाड़ा में नक्सलियों के साथ ंमुठभेड़
  • मारी गई एक महिला नक्सली

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने जिस तरह से नक्सलियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है, उससे ये तो साफ है कि नक्सलियों के सामने सिर्फ 2 ही रास्ते हैं, पहला या तो सरेंडर कर दो, या फिर मारे जाओ। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादियों को घेर लिया है और एनकाउंटर जारी है। इस एनकाउंटर के दौरान एक महिला नक्सली की लाश मिली है।

महिला नक्सली का मिला शव

दंतेवाड़ा पुलिस ने इस एनकाउंटर पर जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा बलों ने एक मारी गई महिला नक्सली का शव बरामद किया है, तथा दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों के सीमावर्ती इलाकों में मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ स्थल से एक इंसास राइफल और अन्य गोला-बारूद के साथ ही दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं।

सोमवार सुबह से जारी है एनकाउंटर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला माओवादी मारी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में सुरक्षाबलों को माओवादी विरोधी अभियान के लिए भेजा गया था। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सोमवार सुबह लगभग नौ बजे से माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है।

मारे जा चुके हैं दर्जनों नक्सली

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। एक के बाद एक मुठभेड़ में दर्जनों नक्सली मारे जा चुके हैं। राज्य के बस्तर क्षेत्र के सुकमा और बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने दो मुठभेड़ों में 11 महिलाओं समेत 18 नक्सलियों को मार गिराया था। साथ ही बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर भी कर रहे हैं। रविवार को ही 50 नक्सलियों ने सरेंडर किया था।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article