छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत, मुखबिर होने के संदेह में महिला की हत्या

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। नक्सलियों ने एक 40 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है और उसका शव इलाके में छोड़कर फरार हो गया।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने 40 वर्षीय महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने मद्देड़ थानाक्षेत्र के लादेड़ गांव में रहने वाली यालम सुकरा को शनिवार को अगवा कर लिया और उसे पास की एक पहाड़ी पर ले गए। उन्होंने बताया कि सुकरा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को इलाके में छोड़ दिया गया।

murder

सांकेतिक फोटो।

मुखबिर होने के संदेह में हत्या

अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल से नक्सलियों की मद्देड़ क्षेत्रीय कमेटी का एक पर्चा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पर्चे में नक्सलियों ने महिला पर 2017 से पुलिस मुखबिर के तौर पर काम करने का आरोप लगाया। अधिकारी ने बताया कि हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है।

End of Feed