छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में 31 नक्सलियों के मारे जाने के बाद से नक्सल नेता बौखलाए हुए हैं। पुलिस के एनकाउंटर के बाद नक्सलियों ने जन अदालत लगातार तीन नक्सलियों को मार डाला है।
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की 3 लोगों की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)
बस्तर में तीन लोगों को नक्सलियों ने मार डाला
छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों ने कथित तौर पर तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सावनार गांव में माओवादियों द्वारा जन अदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या किये जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि सुकमा जिले में एक ग्रामीण की हत्या किए जाने की जानकारी दी गई है।
सुरक्षाबल घटनास्थल की ओर पहुंचे
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि अन्य घटना में सुकमा जिले में बारसे नामक एक ग्रामीण की कथित तौर पर नक्सलियों ने हत्या कर दी है।
मुखबिर होने की आशंका के चलते मारा
उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने मुखबिर होने के संदेह में उसकी हत्या की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई और शनिवार को जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
