रायपुर

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में दर्दनाक हादसा, मिट्टी निकालने खदान में घुसे दो लोगों की मौत; गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में खदान से मिट्टी निकालने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मिट्टी निकालने के दौरान दो ग्रामीणों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमदरा गांव में छुई मिट्टी (सफेद मिट्टी) निकालने के दौरान मिट्टी के धंसने से दो ग्रामीणों हीरामन यादव और शिवा यादव की मौत हो गई।

मिट्टी के नीचे दबे दोनों लोग

उन्होंने बताया कि हीरामन और शिवा अन्य ग्रामीणों के साथ गांव से एक किलोमीटर दूर छुई मिट्टी निकालने के लिए गए थे। दोनों मिट्टी के टीले के नीचे सुरंगनुमा खदान के भीतर घुसे थे। जब वह मिट्टी खोद रहे थे तब ऊपर का हिस्सा गिर गया और दोनों मिट्टी के नीचे दब गए।

शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब घटना के बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया तब अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे और मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बाद में पुलिस ने शवों को अस्पताल भेजा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

ग्रामीणों ने बताया कि जमदरा गांव में जहां हादसा हुआ, वहां अक्सर लोग छुई मिट्टी निकालते हैं। लगातार मिट्टी निकालने के कारण वहां सुरंग बन गयी थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

इनपुटः भाषा

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article