रायपुर

पुलिस एनकाउंटर के बाद छत्तीसगढ़ में बौखलाए नक्सली, जन अदालत लगातार तीन ग्रामीणों कर डाली हत्या

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सावनार गांव में माओवादियों द्वारा जन अदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या किये जाने की सूचना मिली है।

Image

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की 3 लोगों की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • एक दिन पहले ही मारे गए हैं 31 नक्सली
  • भारी मात्रा में हथियार भी हुआ था बरामद
  • जिसके बाद अब नक्सलियों ने की 3 की हत्या

छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में 31 नक्सलियों के मारे जाने के बाद से नक्सल नेता बौखलाए हुए हैं। पुलिस के एनकाउंटर के बाद नक्सलियों ने जन अदालत लगातार तीन नक्सलियों को मार डाला है।

बस्तर में तीन लोगों को नक्सलियों ने मार डाला

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों ने कथित तौर पर तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सावनार गांव में माओवादियों द्वारा जन अदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या किये जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि सुकमा जिले में एक ग्रामीण की हत्या किए जाने की जानकारी दी गई है।

सुरक्षाबल घटनास्थल की ओर पहुंचे

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि अन्य घटना में सुकमा जिले में बारसे नामक एक ग्रामीण की कथित तौर पर नक्सलियों ने हत्या कर दी है।

मुखबिर होने की आशंका के चलते मारा

उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने मुखबिर होने के संदेह में उसकी हत्या की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई और शनिवार को जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article