तकनीक के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम; देश के पहले AI डेटा सेंटर पार्क की रखी गई नींव

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में देश का पहला AI डेटा सेंटर पार्क खुलने वाला है। 3 मई, शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस डेटा सेंटर पार्क की नींव रखी। ये खास पार्क GPU आधारित हाई-एंड कंप्यूटिंग, लाइव डेटा स्ट्रीमिंग, एआई प्रोसेसिंग और डेटा एनालिटिक्स जैसी वैश्विक स्तर की सेवाएं देने में सक्षम होगा।

Chhattisgarh News: देश के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा सेंटर पार्क की नींव आज यानी 3 मई को छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के सेक्टर-22 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रखी। यह डेटा सेंटर पार्क 13.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है, जिसमें 2.7 हेक्टेयर हिस्सा विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) के रूप में विकसित होगा। रैक बैंक डेटा सेंटर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित यह परियोजना पूरी तरह एआई सेवाओं को समर्पित होगी। पहले चरण में 5 मेगावाट क्षमता से शुरू होकर इसे 150 मेगावाट तक विस्तारित किया जाएगा।

nava Raipur to get AI data center park

नवा रायपुर में AI डिजिटल डेटा सेंटर पार्क की नींव रखी गई।

होंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं

भविष्य में इस परियोजना में लगभग 2000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश संभावित है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस डेटा सेंटर को हरित और ऊर्जा दक्ष तकनीक के अनुरूप डिजाइन किया गया है।

End of Feed