Chhattisgarh: ताईक्वांडो में प्रदेश के 9 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, 19वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 9 गोल्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2023, 11:52 PM IST

Chhattisgarh: विजेता खिलाड़ी जूनियर स्तर के प्रतियोगिता हेतु 4 जुलाई को बैंगलोर और कैडेट वर्ग के लिए चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई 2023 को लखनऊ के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ताईक्वांडों खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल जितने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी है।

Chhattisgarh: ताईक्वांडो खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य सहित पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर रहे हैं। गौरतलब है कि जशपुर के ताईक्वाडो स्टेडियम में 26 जून से 29 जून 2023 तक 19वीं राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में जशपुर जिला के ताईक्वांडो खेल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

chhattisgarh, taekwondo

ताईक्वांडो खेल में प्रदेश के 9 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

जीते 9 गोल्ड

इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य पदक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। इसी तरह जिले को ताईक्वांडो में राज्य में रनरअप का खिताब दिलाने में सफल रहे है। इन खिलाड़ियों में एकलव्य खेल अकादमी जशपुर ताईक्वांडो के तीन खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। विजेता खिलाड़ी जूनियर स्तर के प्रतियोगिता हेतु 4 जुलाई को बैंगलोर और कैडेट वर्ग के लिए चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई 2023 को लखनऊ के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ताईक्वांडों खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल जितने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी है।

End of Feed