Raipur Mob Lynching : तीसरे व्यक्ति ने भी तोड़ा दम, इसलिए भीड़ ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Raipur Mob Lynching : छत्तीसगढ़ के रायपुर भीड़ के हमले में घायल तीसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। यूपी के युवक पशुओं की खरीदारी कर बिक्री करते थे।

Raipur Mob Lynching : रायपुर जिले के आरंग इलाके में कथित तौर पर भीड़ के हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस महीने की सात तारीख को रायपुर और महासमुंद जिले की सीमा में स्थित आरंग इलाके में मवेशियों से भरे वाहन में सवार लोगों पर कथित रूप से भीड़ ने हमला कर दिया था जिसमें दो मवेशी ट्रांसपोर्टर गुड्डू खान (35) और चांद मिया खान (23) की मौत हो गई और सद्दाम कुरैशी (25) गंभीर रूप से घायल हो गया था। तीनों उत्तर प्रदेश के निवासी थे।

Mob Lynching in Raipur

आरंग में युवक की हत्या

हत्यारों की नहीं हुई गिरफ्तारी

कुरैशी को रायपुर के श्री बालाजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन सोमवार को उसे वहां से सरकारी डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहां वह वेंटिलेटर पर था। कुरैशी के चचेरे भाई शोहेब खान ने बताया कि मंगलवार को डीकेएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई। रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर ने भी कुरैशी की मौत की पुष्टि की और बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

End of Feed