रायपुर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में टला हादसा! निर्माणाधीन सड़क से बरामद हुए तीन IED; नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों की मुस्तैदी की बदौलत बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षाबलों ने कडेर गांव के मध्य निर्माणाधीन सड़क से दो पाइप बम तथा एक कुकर बम बरामद किया है। इन बमों को कमांड स्वीच सिस्टम से दो-दो मीटर की दूरी पर सीरीज में लगाया गया था।

Image

IED बम

Photo : ANI

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने तीन बम बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नैमेड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गदामली से कडेर गांव के मध्य निर्माणाधीन सड़क पर दो पाइप बम तथा एक कुकर बम बरामद किया गया है।

तलाशी अभियान में जब्त हुआ IED

बकौल पुलिस, गदामली से कडेर गांव के मध्य निर्माणाधीन सड़क की सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और जिला पुलिस के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि दल जब क्षेत्र में था तब तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने दो पाइप बम और एक कुकर बम बरामद किया।

सीरीज में लगाया था बम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने स्ट्रीट सोलर पैनल के खंभे को काटकर डायरेक्शनल पाइप बम तैयार किया था। उन्होंने बताया कि इन बम को सड़क के किनारे और मध्य में लगाया गया था।

नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी

अधिकारियों ने बताया कि पाइप बम लगभग 30-30 किलोग्राम का तथा कुकर बम 10 किलोग्राम वजन का था। सभी बम को कमांड स्वीच सिस्टम से दो-दो मीटर की दूरी पर सीरीज में लगाया गया था। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने सभी बम को निष्क्रिय कर दिया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article