छत्तीसगढ़ में लूट की बड़ी वारदात, बाइक सवार ने सुरक्षा गार्ड को मारी गोली; 78.41 लाख रुपये लेकर फरार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर एक वैन से 78.41 लाख रुपये लूट लिए। यह घटना जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखरा गांव में एक शराब की दुकान के पास शाम करीब पांच बजे हुई-

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में मंगलवार को मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक सुरक्षा गार्ड के पैर में गोली मारकर वैन से 78.41 लाख रुपये लूट लिये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह वैन नकदी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए उपयोग की जाती है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम करीब पांच बजे सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखरा गांव में एक शराब की दुकान पर हुई।

chhattisgarh news

सांकेतिक फोटो

गार्ड को गोली मारकर रुपये लूटे

End of Feed