रायपुर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट; एक ग्रामीण की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Narayanpur IED Blast: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में हुए आईईडी ब्लास्ट में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। यह ब्लास्ट जड्डा और मरकुड गांव के बीच पगडंडी रास्ते पर हुआ। नक्सलियों ने पगडंडी मार्ग पर सुरक्षाबलों को चोट पहुंचाने के इरादे से आईईडी लगाया था, लेकिन इसकी जद में दो ग्रामीण आ गए जिनमें से एक की मौत हो गई।

Image

IED धमाके में ग्रामीण की मौत

Photo : iStock

Narayanpur IED Blast: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में हुए आईईडी ब्लास्ट में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। यह ब्लास्ट जड्डा और मरकुड गांव के बीच पगडंडी रास्ते पर हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक और घायल दोनों ही ग्रामीण कानागांव के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों ग्रामीण फूलझाडू की झाड़ी लेने के लिए जंगल में गए थे।

नक्सलियों ने बिछाया था जाल

नक्सलियों ने पगडंडी मार्ग पर सुरक्षाबलों को चोट पहुंचाने के इरादे से आईईडी लगाया था, लेकिन इसकी जद में दो ग्रामीण आ गए जिनमें से एक की मौत हो गई। राज्य में नक्सलियों के आईईडी जाल की चपेट में आकर ग्रामीणों के मरने और घायल होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

इससे पहले ओरछा के कुरुषनार में ग्रामीण की मौत हुई थी। घायल ग्रामीण को बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर लाया जा रहा है। नारायणपुर पुलिस की ओर से आईईडी डिटेक्शन के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत इस साल अब तक 15 आईईडी जब्त किए गए है। मौजूदा घटनाओं को देखते हुए नारायणपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार आईईडी डिटेक्शन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article