छत्तीसगढ़ में कलेक्टर कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 2:30 बजे तक का दिया था समय

बुधवार, 16 अप्रैल को पूरा प्रशासन सकते में आ गया जब कबीरधाम जिले के कवर्धा कलेक्टर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल के माध्यम से भेजी गई इस धमकी में दोपहर ढाई बजे तक का समय दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने परिसर में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस की साइबर शाखा ने मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News: बुधवार को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा कलेक्टर कार्यालय में ऑफिस बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। जिसके बाद पुलिस इसके जांच के लिए पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। मेल पर कलेक्ट्रेट परिसर में IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगे होने का जिक्र भी किया गया था। मेल में लिखा था कि 2:30 बजे तक इसे ऑफिस को उड़ा दिया जाएगा।

kawardha collector office bomb threat

कलेक्टर ऑफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी (सांकेतिक तस्वीर)

मेल पर आई धमकी

इसकी जानकारी पुलिस ने दी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को ईमेल के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने परिसर की गहन तलाशी ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि धमकी भरा मेल कबीरधाम कलेक्टर के आधिकारिक मेल आईडी पर मिला था, जिसके बाद पुलिस को सतर्क कर दिया गया।

End of Feed