Gariaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचे मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोली लगने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सांकेतिक फोटो।
चुनाव ड्यूटी में पहुंचे थे जवान
बता दें कि गरियाबंद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में आता है, जहां आम चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को मतदान हो रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे पीपरछेड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर गांव के एक सरकारी स्कूल में हुई, जहां चुनाव ड्यूटी के लिए सुरक्षाकर्मी पहुंचे थे।
जवान ने खुद को मारी गोली
अधिकारी ने बताया कि प्रधान आरक्षक जियालाल पवार ने कथित तौर पर वहां एक कमरे में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। अधिकारियों ने बताया कि पवार रिजर्व टीम में थे और उन्हें मतदान ड्यूटी के लिए तैनात नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि पवार मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल के 34 वीं बटालियन में थे।
मौके पर पहुंची पुलिस
अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना की वजह से मतदान पर कोई असर नहीं पड़ा और बूथ पर सामान्य वोटिंग हो रही है।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
