Raipur News: रायपुर में इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, पुलिस मुख्यालय में मचा हड़कंप, बैरक में मिली लाश

Raipur News: रायपुर में स्थित पुलिस मुख्यालय में तैनात एक इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली। इस घटना से पूरे मुख्यालय में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद बड़े अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पुलिस इंस्पेक्टर की सुसाइड की खबर सामने आई है। यहां पुलिस मुख्यालय में तैनात एक इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली। इंस्पेक्टर ने अपनी ही रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर पीएचक्यू में लगी बटालियन का अवसर था। मृतक इंस्पेक्टर का नाम अनिल सिंह गहरवार है। वह मध्य प्रदेश के सतना का रहने वाला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह से एपीसी और मृतक इंस्पेक्टर के बीच कहासुनी चल रही थी। उसके बाद सुसाइड की इस घटना ने पूरे पुलिस मुख्यालय को हिला दिया है। घटना के बाद सीएएफ के सीनियर अधिकारियों द्वारा मामले का संज्ञान लिया गया और इसकी जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इंस्पेक्टर के परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

Raipur Suicide

रायपुर में इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली

End of Feed