Raipur Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। अमरकंटक से लौट रहे धमतरी के साहू परिवार की गाड़ी में खराबी आने के कारण सड़क किनारे रुकना पड़ा। इसी दौरान एक ट्रक ने इन लोगों को कुचल दिया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
नए साल का जश्न मनाने गए थे अमरकंटक
जानकारी के अनुसार, यह घटना धरसीवा थाना क्षेत्र के सिलतरा में हुई। बताया जा रहा है कि साहू परिवार नए साल का जश्न मनाने अमरकंटक गया था। रात में लौटते समय उनकी गाड़ी सिलतरा के पास खराब हो गई। गाड़ी की मरम्मत के दौरान सभी लोग सड़क किनारे बैठे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
दो लोगों की मौके पर ही मौत
हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे का कारण गाड़ी में खराबी आना और ट्रक चालक की लापरवाही हो सकती है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
