रायपुर

छत्तीसगढ़ में धड़ल्ले से नक्सली कर रहे सरेंडर; नारायणपुर जिले में पांच और नक्सलियों के साथ अब तक 97 ने किया आत्मसमर्पण

Naxal Surrender in Chhattisgarh: नारायणपुर, 19 अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चार महिला नक्सली समेत पांच इनामी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया है। साल 2025 में नारायणपुर जिले में अब तक कुल 97 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Image

5 नक्सलियों ने किया सरेंडर (फाइल फोटो)

Naxal Surrender in Chhattisgarh: नारायणपुर, 19 अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चार महिला नक्सली समेत पांच इनामी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले में पांच नक्सलियों दसरी ध्रुव (26), छन्नू गोटा (28), ज्योति वड्डे उर्फ कुटके (19), सीता वड्डे (19) और इरपे उर्फ सुनीता वड्डे (25) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली दसरी ध्रुव पर दो लाख रूपए का इनाम है। वहीं नक्सली छन्नू गोटा, ज्योति वड्डे, सीता और इरपे पर एक-एक लाख रूपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति और बड़े कैडर के नक्सलियों के आत्ससमर्पण के बाद सरकार द्वारा उन्हें दी जा रही विभिन्न सुविधाओं से प्रभावित होकर तथा संगठन के विचारों से निराश होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

नक्सलियों को मिल रहे 50 हजार

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया है। उन्हें पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 में नारायणपुर जिले में अब तक कुल 97 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

सात नक्सली गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने प्रेशर बम विस्फोट के आरोपी तीन नक्सलियों तथा बीजापुर जिले में चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि चार अप्रैल को नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानागांव के निवासी राजेश उसेंडी, रामलाल कोर्राम और आसपास के गांव के लगभग 25 से अधिक ग्रामीण फूलझाड़ू तोड़ने मरकुड़-जड्डा गांव के जंगल की ओर गए थे।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article